जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह हरिजन बस्ती निवासी ने मंगलवार सुबह अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों ने उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया. आत्महत्या करने वाला मृतक का नाम अमित मुखी (20) है. मृतक के चाचा गणेश मुखी ने बताया कि घर पर उसकी दो बहन और मां थी. तीनों ही मंगलवार सुबह सुबह अपने काम से निकल गये थेघटना के वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. मृतक ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. अमित ने हाल में ही कहीं काम पकड़ा था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *