सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको क्रॉस रोड नंबर 3 निवासी और टाटा स्टील के मैन्युफैक्चरिंग विभाग में कार्यरत 28 वर्षीय विकास कुमार तिवारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

Spread the love

सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया। उनका शरीर नीला पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उन्हें परिजन टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई पुनित कुमार तिवारी ने बताया कि विकास शनिवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ एक पार्टी में गए थे। रात करीब 10 बजे घर लौटने के बाद सीधे कमरे में सोने चले गए। घर में उस समय केवल उनकी छोटी बहन मौजूद थी, जबकि माता-पिता दो माह पूर्व गांव चले गए थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे जब बहन ने दरवाजा खटखटाया, तो विकास बाहर नहीं निकले। दरवाजा खोलने पर उनका शरीर नीला पड़ा हुआ पाया गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की है। शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विकास की अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है। भाई पुनित ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *