आज दिनांक 24/08/2025 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में न्यू बारीडीह गोल चक्कर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए संध्या 4 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Spread the love

जिसमें आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साथ हजारों स्थानीय लोगों ने पूरे जोश से कार्यक्रम को सफल बनाया।

आपको बता दूँ की जमशेदपुर जैसे बड़े शहर में पूरे शहर के अंदर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी जैसे स्वतंत्रता सेनानी का एक भी प्रतिमा नहीं है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

समस्त शहरवासियों से निवेदन किया गया था कि तय समय और स्थान पर पहुंचकर राष्ट्रहित के इस पुनीत काम में अपनी अहम भूमिका निभाए और उन्होंने इन आव्हान को सर-आँखों पर लिया, अब आम आदमी पार्टी के सिपाहियों का काम है कि उचित स्थान पर इन हस्ताक्षर की प्रति के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद कर जल्द से जल्द प्रतिमा का निर्माण और अनावरण का प्रयास करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *