साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में शहीद चौक में संगत करेगी शहीदी नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत

Spread the love

जमशेदपुर में साकची की समूह साध संगत गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार हरविंदर सिंह मंटू के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम साकची शहीद चौक, बीजेपी कार्यालय के सामने 26 अगस्त को शहीदी नगर कीर्तन के आगमन पर जोरदार स्वागत करेगी.

प्रधान हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहादत को समर्पित एवं साथ ही अन्य शहीद भाई मती दास, सती दास जी की याद निकले शहीदी नगर कीर्तन 26 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत बेहतर तरीके से किया जायेगा, जिसमें फूलों की बरसात आकर्षण का केंद्र होगा.

उन्होंने कहा कि समूह साध संगत की ओर से साकची शहीद चौक कालीमाटी रोड पर पालकी साहब में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत करने के लिए तोरण द्वार लगाए जाएंगे और पांच प्यारों का स्वागत किया जाएगा. साथ ही स्टॉल लगाकर जलपान की व्यवस्था करने का प्रबंध किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *