
वही मामले में अब तक सात अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। कैमूर जिला के बिलोरी का रहने वाला प्रभात कुमार उर्फ सोनू गुप्ता तथा कैमूर जिला के ही मुजान का रहने वाला सुरेश राम के बाय पैर में गोली मारी गई है। इसके अलावे अपराधी इंदल राम तथा रामाशीष शर्मा को भी चोट आई है। पुलिस ने अब तक 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इन अपराधियों के पास से दो कट्टा तथा 15 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ये अपराधी कोचस थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कपसिया के एक शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार का अपहरण कर उसे सासाराम के तकिया बाजार स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में रखे हुए थे। एसडीपीओ – 2 कुमार वैभव को जब यह सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ छापामारी की गई। उसके बाद अपराधी पुलिस पर ही हथियार तान दिए। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें प्रभात उर्फ सोनू गुप्ता तथा सुरेश राम के पैर में गोली लगी तथा अन्य अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया है तथा अपहत शिक्षक दिलीप कुमार को मुक्त कर लिया है। दिलीप कुमार परसथूआ थाना के रूपीबांध गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि इसे अपराधियों ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अभी ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है। लेकिन एसडीपीओ – 2 कुमार वैभव घटना की पुष्टि की है। घायल अपराधियों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद शाहाबाद पूरा क्षेत्र के डीआईजी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किए एवं सासाराम के सदस्य अस्पताल में भी पहुंचकर अपराधी से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
सत्य प्रकाश, DIG शाहाबाद प्रक्षेत्र
