सरायकेला: 24 घंटे में मिट्टी के घर ढहने से तीन की मौत, कई घायल

Spread the love

सरायकेला जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी के मकान गिरने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है. खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में शनिवार सुबह लगभग 4.30 बजे मुन्ना बोदरा का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया. इस हादसे में उनके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बोदरा की मौत हो गई, जबकि मुन्ना बोदरा, उनकी पत्नी अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय पुत्री गुरबारी बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में बजाय बोदरा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य तीन का उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत- बचाव कार्य में जुट गए.
लक्ष्मण जोंको (ग्रामीण)
रवि प्रताप सिंहदेव (पारंपरिक ग्राम प्रधान- शिमला ग्राम)

बता दे कि जिले में 24 घंटे के अंदर मिट्टी के मकान गिरने की दूसरी बड़ी घटना है, जो लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों की कमजोर नींव को उजागर करती है. मालूम हो कि शुक्रवार की शाम जिला के राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में भारी बारिश के बीच मिट्टी से बने एक कच्चे मकान के ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए थे. उक्त हादसे में शांति लोहार और उसके सात वर्षीय पुत्र अरविंद लोहार की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अलग- अलग अस्पताल में ईलाज चल रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और मिट्टी के मकानों में रहने से बचें, ताकि जीवन को जोखिम से बचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *