
सरायकेला जिला प्रशासन और JITM स्किल प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड कार्यलय सभागार में प्रखंड सतरीय पेशा में ग्रामसभा का अधिकार एवं जिम्मेवारी विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ,इस मौके पर JITM से स्टेट मास्टर ट्रेनर बेबी कुमारी,जिला से मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिन्हा,राजनगर प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा,प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए,जिसमे राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मुखियागण ,समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं ग्राम प्रधान ,माझी बाबाओ को पेशा अधिनियम के तगत ग्रामसभा का अधिकार एवं उनकी जिम्मवारी विषयों को लेकर प्रशिक्षित किया गया,वहीं जिला मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामसभा को सशक्त करना है,और पेशा अधिनियम को लेकर जो भी गलतफहमियाँ है,उसे दूर करना है।और सही जानकारी देना है।
