
जमशेदपुर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे हैं. जहां एयरपोर्ट पर उनका डीसी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास के लिए निकले हैं. जहां वे शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सोनारी एयरपोर्ट से लेकर घोड़ाबांधा तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
