
गुरु तेग बहादुर जी महाराज जी के 350 वे शहीदी शताब्दी पर असम से आने वाली शहीदी यात्रा को शहर के 5 सिख युवाओं की टीम,सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एव सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सहयोग से,जिसमें सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतवीर सिंह सोमू,चेयरमैन चंचल भाटिया,युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह,बहादर गतका ग्रुप के जगजीत सिंह और सिमरन भाटिया की टीम,यू ट्यूब पर आसनसोल,धनबाद, बोकारो, टाटानगर,रांची तक लाइव दिखाएगी, टीम के सतवीर सिंह सोमू और इंदरजीत सिंह ने जानकारी दी कि कई बुजुर्ग या जो लोग किसी कारणवश घर से नहीं निकल पाते,उनके घर वाले यात्रा को उन्हें फोन या टीवी के माध्यम से यात्रा दिखा सके,इसी सोच के साथ यात्रा के लाइव(350 Saal Shaeedi Nagar Kirtan)का प्रयास किया जा रहा,टीम के चंचल भाटिया और जगजीत सिंह ने जानकारी दी कि यात्रा के कई पलो को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से संगत को समर्पित किया जाएगा साथ ही पटना साहिब से आने वाली यात्रा को भी इसी यू ट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा
इसी कड़ी में आज सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यालय में लाइव यात्रा के पोस्टर को,सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने प्रदर्शित किया
सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने नौजवानों के इस प्रयास के प्रति आभार जताया साथ ही कहा कि सी जी पी सी का पूरा सहयोग रहेगा एवं असम से आने वाली यात्रा की कॉर्डिनेटर टीम को भी इस बात की जानकारी दे दी जाएगी ताकि साथ मिलकर संगत यात्रा को देख सके
