हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए NH 33 रांची पटना मार्ग के स्थित 6 नामी होटल में छापेमारी कर इन होटलों को सील कर दिया है

Spread the love

इन होटल में सेक्स रैकेट चलने का पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. रेड के दौरान वेश्यावृति में 23 संदिग्ध युवक युवती को हिरासत में लिया गया है. साथ ही होटल संचालकों से पूछताछ की जा रही है. इसमें होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका पर छापेमारी की गई है. हजारीबाग के इस इलाके में एक दर्जन से अधिक होटल संचालित है लेकिन पुलिस ने चिन्हित करके 6 होटल पर छापेमारी की है.

इस छापेमारी का नेतृत्व हजारीबाग पदाधिकारी सदर बैजनाथ कामती ने किया, उनके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद एवं 6 अन्य दंडाधिकारी, तथा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के मौजूद थे. करीब 2 घंटे तक इस रेड में देह व्यापार में संलिप्त सभी होटलों को सील कर दिया गया है. मौके पर जानकारी देते हुए हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर इस छापेमारी की कार्रवाई की गई है और वेश्यावृति में संलिप्त और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *