
जमशेदपुर शहर एक बार फिर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने की ओर अग्रसर है। एम.जे.एल. इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी नई फिल्म “रात गुजर ना जाए” का निर्माण पूरा हो चुका है और यह आगामी 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। यह एम.जे.एल. इंटरप्राइजेज की पहली फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक मुखी ने किया है, जिसमें मुख्य कलाकार रोजारियो मिके, दुलारी सोरेन, तंशिका पटेल, दीपक कुमार और अमितेश सिंह हैं।
संगीत सलिल तिर्की का है, जबकि गीत अमानत अली ने लिखे हैं। गायक श्याम श्री और संगीता दुबे हैं। कोरियोग्राफी अभिषेक मुखी ने की है, रिकॉर्डिंग अमित कलिंद (म्यूजिक हार्ट स्टूडियो) ने की है और कैमरा एवं संपादन का कार्य एस.के. प्रमाणिक (एसके फिल्म) ने संभाला है।
एम.जे.एल. इंटरप्राइजेज जल्द ही अपनी अगली फिल्म “फंदी” पर काम शुरू करेगा, जिसमें चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मुख्य भूमिका के लिए संपर्क किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे (कांग्रेस जिला अध्यक्ष) सहित रोजारियो मिके, एस.के. प्रमाणिक, अभिषेक मुखी, श्याम श्री, संगीता दुबे, तंशिका पटेल, हीरा प्रसाद, दीपक कुमार और मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित reh