मानगो गोलचक्कर के पास शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार (संख्या JH05CA0701) ने अचानक नियंत्रण खोते हुए 3 से 4 बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी

Spread the love

हादसे में कई बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी और मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पास के निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया। हादसे के चलते मानगो गोलचक्कर पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ ताकि घटना के सही कारणों और चालक की भूमिका का पता लगाया जा सके।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और गति नियंत्रण के सख्त नियम लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *