कपाली आप अंतर्गत कपाली नगर परिषद के सामने स्थित एक पूल के पास शनिवार को एक युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया

Spread the love

जानकारी के अनुसार, लगभग 20 वर्षीय फरदीन खान उर्फ फैसल, जो आजादनगर ईदगाह मैदान के पास रहता है और चिकन कारोबारी फरीद खान का बेटा है, कारोबार के सिलसिले से इस इलाके में आया था।इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने फरदीन पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में फरदीन के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत नाज़ुक होने पर परिजनों ने उसे (TMH) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है फरदीन के दोस्तों का कहना है कि यह हमला किसी पुराने विवाद का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे गोलमुरी का कुख्यात अपराधी ‘राजा चापड़’ का हाथ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा चापड़ पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह इलाके में भय का माहौल बनाए रखता है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कपाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *