
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेचर पार्क की गली में कुछ युवक नशा कर रहे हैं और आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल हैं।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गए और भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर तीन से चार युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है, जो संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। पुलिस अब युवकों की पहचान और नशे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इस बात की भी जांच हो रही है कि कहीं ये युवक किसी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में नशा और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
