पोटकापूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखण्ड का खुर्शी गांव का टोला है तिलाई घुटु झारखंड अलग राज्य के 24 साल बाद भी एक अदद सड़क के लिए यह गांव तरस रहा है

आलम यह है कि बरसात के मौसम में बीमार पड़ने पर मरीज को खटियापर लाद कर ग्रामीण मुख्य सड़क तक पहुंचाते है।तब जाकर मरीज की जान बचती। ऐसा ही नजारा आज पोटका प्रखंड के डोमजूडी पंचायत के तिलाइघुटु में देखने को मिला व ग्रामीणों ने घटिया में लाद कर कीचड़मय रास्ते को पार कर मरीज की किसी तरह पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इस बाबत ग्रामीण कहते है कि बरसात में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।कीचड़ मय सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से कई बार शिकायत की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनावी वायदे कर वोट तो ले लेते है जितने के बाद ग्रामीणों को उसके हाल पर छोड़ देते है, सुनते है ग्रामीणों को जुबानी,उन्हीं की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *