भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई जब्त दुकान सील

Spread the love

पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा छापेमारी की गई, जिस दौरान रानीसाराय हाट पर स्थित एक मिठाई निर्माण दुकान से करीब डेढ़ से दो लाख का मिठाई जब्त किया गया साथ ही एक दुकान को सील भी किया गया है,
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए यह छापेमारी की गई है जिसमें लगभग डेढ़ से दो लाख के मिठाई को जब्त किया गया है जो 100 रुपया प्रति किलो उपलब्ध कराया जा रहा था, जो मिठाई बिल्कुल स्टैंडर्ड नहीं है साथ ही कहा कि फिलहाल दुकान के लाइसेंस न होने के कारण दुकान को भी सील कर दिया गया है, आगे कुमार ने बताया कि त्योहार पर ऐसी मिठाइयों के निर्माण करने वालों पर लगातार छापेमारी चलती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *