
मामला 6 अगस्त (बुधवार) का है, जब ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक निवासी खलील खान उर्फ हीरा की स्कूटी (नंबर JH05AL1637) उनके घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी
खलील खान ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी को रात करीब 10 बजे घर के बाहर खड़ा किया था। देर रात लगभग 2:30 बजे जब उन्होंने बाहर देखा तो स्कूटी गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल आज़ादनगर थाना को दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अब्दुल करीम उर्फ रिंकू को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखी जा रही है और इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
