अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय छौ: नृत्य युवा संघ जामडीह के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रशिक्षण देने इटली रवाना।

चांडिल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय छौ: नृत्य युवा संघ जामडीह का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस वर्ष इटली में छौ: नृत्य का प्रशिक्षण देने इटली के लिए रवाना हुआ। नीमडीह के विस सूत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सरदार ने बताया कि भारतीय छौ: नृत्य संघ जामडीह का प्रतिनिधिमंडल 1990 से विदेश में जाकर प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया फ्रांस, स्विट्जरलैंड तथा अन्य कई देशों में प्रशिक्षण दिए हैं। इटली गए प्रशिक्षण प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक अधर कुमार, देवराज, कुमार, खिरोद कुमार, नेपाल कुमार सामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *