
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि जमशेदपुर स्वच्छता में पूरे देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसमें आप सभी लोगों का सहयोग है। उन्होंने चैंबर की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था झारखंड राज्य में सबसे प्रभावशाली औद्योगिक मंच की संस्था है।
उन्होंने बताया कि हमें पता चला कि पूरे कोल्हान में चेंबर के 2500 से अधिक सदस्य हैं। जिसमें उद्यमी, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता आदि सम्मिलित है। जो ढाई लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने चेंबर के कई सदस्यों को विशिष्ट कार्य करने हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सिंभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने हमारे जमशेदपुर संवाददाता से बातचीत में कहा कि हम सब चाहते हैं कि जो मूलभूत सुविधाएं जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान जिले में हो, उसमें सबसे बड़ी प्राथमिकता जिले में एयरपोर्ट की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां पर इंटरमीडिएट के बाद उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है। बच्चे यहां से पलायन कर दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। जिससे झारखंड का पैसा और परिश्रम से दूसरे राज्य विकसित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर इलाज के लिए हमें मद्रास, पुणे, वेल्लोर आदि जगह इलाज के लिए जाना पड़ता है। अच्छे शिक्षण संस्थान बने। बड़े उद्योगों की स्थापना हो। यहां पर पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। हम चाहते हैं कि झारखंड जो खनिज संपदा से परिपूर्ण है वह भी विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा हो।
