
और उसने एक परिवार पर हमला कर पूरा रात उन्हें बंधक बनाया.
घटना नमोटोला आश्रम टोला में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है, जहां एक परिवार पर उनके ही पड़ोसियों ने घर में घुसकर बर्बरता से हमला कर दिया. इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को पूरी रात घर में बंधक बनाकर रखा गया. जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले राहुल महापात्र के घर से तीन मोबाइल चोरी हो गए थे. इसे लेकर राहुल ने जादूगोड़ा के एक तांत्रिक से संपर्क किया. तांत्रिक ने चोरी का आरोप पीड़ित नागेश्वर जेना के परिवार पर लगा दिया.इसके बाद राहुल महापात्र, जयश्री महापात्र और अन्य 10 से 15 लोगों ने देर रात जेना परिवार के घर पर धावा बोल दिया. पीड़ित नागेश्वर जेना के मुताबिक, हमलावरों ने उनके पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की और घर में बंधक बना लिया. घटना की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है. पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
