सी. पी. कबीर क्लब में सावन महोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू, विशिष्ट अतिथि डॉ अंजू बाजोरिया उपस्थित थे

Spread the love

सी. पी .कबीर क्लब प्रांगण में सावन महोत्सव मनाया गया, महिला समिति की अध्यक्ष देवकी साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू जी, विशिष्ट अतिथि डॉ अंजू बाजोरिया जी,सम्मानित अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार जी, क्लब के अध्यक्ष मनमोहनलाल साहू जी उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुआत कबीर जी की आरती के साथ हुई अतिथियों द्वारा दीप जलाया गया समिति के सदस्यों ने अतिथियों को फूलों की गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।सभी महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ी, पूरी तरह सिंगार करके आई थी महिलाओं के बीच सावन क्वीन, सावन महतारी, लकी ड्रॉ (भाग्यशाली महिला और फन गेम्स प्रतियोगिता जैसे बम ब्लास्ट, पासिंग बाॅल,सखी सहेली बाॅल, जैसे खेलकूद का आयोजन किया गया।
सामाजिक संगठनों से आए अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारियों का सम्मान फूल देकर तथा सुहाग का सामान सिंदूर बिंदी उपहार स्वरूप भेंट दिया गया, साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन के फूड स्टॉल में तरह-तरह के खाने-पीने का महिलाओं ने आनंद उठाया, मंच संचालन नीतू साहू और धन्यवाद ज्ञापन हेमा साहू ने किया

फूड स्टॉल
पुष्पा k- अप्पे ,पास्ता और फ्रेंच फ्राई
कुसुम- गोलगप्पा
ननेश्वरी-अरसा
नंदिनी -मोमोज चटनी, मटर चाट
मैना देवी -पकौड़ी, अरसा,सुखा आइटम अचार, पापड़ मसाला, बड़ी,मुर्रकु
पम्मी – झालमुढी़
कार्यक्रम में शामिल देवकी साहू, सरिता साहू, मंजू साहू, हेमा साहू, नीतू साहू, जमुना देवी, अनीता साहू, बेबी, पुष्पा, जुगवती,मैना देवी, हर्षा, सोनी, ओमलता, गौरी, मंजू ठाकुर ज्योति, ननेश्वरी, जानकी, कमला सावित्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *