राहे थाना क्षेत्र के बसाहातु घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई रात भर विधायक अमित महतो डटे रहे और रातभर चली छापेमारी कई वाहन जब्त

बुंडू अनुमंडल के राहे थाना क्षेत्र के बसाहातु घाट पर अवैध बालू खनन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर देर रात से सुबह तक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, राहे थाना प्रभारी और सिली विधायक अमित कुमार महतो खुद मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की टीम रात आठ बजे बालू घाट पर पहुंची और सुबह तक कार्रवाई जारी रही हलांकि सिल्ली विधायक अमित महतो रात भर डटे रहे। इस दौरान एक जेसीबी मशीन, पांच ट्रैक्टर, एक टर्बो और एक हाइवा जब्त किए गए, जिनमें बालू लदा हुआ था। वहीं, मौके से एक कार को भी जब्त किया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर बालू माफिया फरार होने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद अवैध खनन और तस्करी पर सख्ती से लगाम लगाना है।

रिपोर्टर जितेन सार बुंडू राहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *