जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा टाटा प्रबंधन के वादा खिलाफ़ी के विरोध मे आगामी दिनों मे कंपनी के पार्किंग गेट पर ताला बंदी कर प्रोडक्सन को ठप्प करने का कार्य किया जायेगा

Spread the love

यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया की विगत लम्बे समय से लोकल ट्रेलर के भाड़े मे बढ़ोतरी एवं वाहन चालकों के रेट मे वृद्धि समेत उनके मौलिक सुविधाएँ दिये जाने की मांग को लेकर लगातार वे आंदोलनरत हैँ, इस बिच टाटा कंपनी प्रबंधन एवं उनके वेंडरों के द्वारा उनपर मामला भी दर्ज करवाया गया था जिसपर उच्च न्यायलय से उन्हें ज़मानत मिल गई हैँ, इस बिच उप श्रमायुक्त के पास इसका मामला भी चल रहा हैँ, लेकिन यहाँ टाटा कंपनी प्रबंधन के तरफ से उपस्थिति नहीं दी जा रही हैँ, और केवल डेट दिया जा रहा हैँ, इन्होने कहा की अब वे इसके खिलाफ कंपनी पार्किंग के गेट का तालाबंदी कर प्रोडक्सन को ठप्प किया जायेगा और वाहन मालिक एवं चालकों को न्याय दिलवाया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *