
अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसोकुटी पंचायत के किताडीह गांव के खेत में काम कर रही महिला के ऊपर टनका गिरने से मौके पर मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार किताडीह निवासी जादू मुंडा की पत्नी शीतला देवी उम्र 45 वर्ष अपने खेत में धान रोपाई का काम कर रही थी । दोपहर लगभग 2:00 बजे तेज बारिश हो रही थी । इसी बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ टनका खेत में गिरा, जिसकी चपेट में आने पर महिला की मौत हो गई । उक्त महिला को खेत में गिरा हुआ देखने पर दूसरे खेतों में काम कर रही महिलाओं ने परिजनों को इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही उसका पति एवं गांव के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी । ग्रामीणों की मदद से महिला की शव को गांव पहुंचाया गया और इसकी सूचना अड़की पुलिस को दी गई । मौके पर पुलिस पहुंचकर शव की पंचनामा करने के बाद अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई ।
