
जमशेदपुर जिला के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में Spectrum Computer Education द्वारा निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं सुरभि शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा और डिजिटल ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।”

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच से मोहित मूनका, Spectrum Computer Education के आनंद प्रकाश, सुरभि शाखा की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव पायल अग्रवाल, रजनी बंसल, स्वाति चौधरी एवं पूजा अग्रवाल समेत कई गणमान्य महिलाएं व सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल की सराहना की।
