आगजनी की घटना से बचाव व आम लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से रेल सिविल डिफेंस के द्वारा जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉक ड्रिल किया गया इस दौरान आगजनी की घटना से बचाव के टिप्स लोगों को दिए गए

घरेलू गैस से आगजनी की घटना साथ ही साथ सार्वजनिक स्थलों पर आगजनी की घटना पर बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेल सिविल डिफेंस प्रयासरत है लगातार विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रेल सिविल डिफेंस के पदाधिकारी मॉक ड्रिल कर आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से आगजनी की घटना होने पर बचाव किया जा सके, जानकारी देते हुए रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जानकारी के अभाव में कई बार आगजनी की घटना या फिर आपदा के समय लोग अपनी जान गवा बैठते हैं ऐसे में लोग जागरुक रहे घर की महिलाएं जागरूक रहे आम लोग जागरुक रहे इसे लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है ताकि सही समय पर बचाव कार्य किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *