विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य वृक्षाथोन का आयोजन किया गया

हजारों की संख्या मे शहरवासी इस दौड़ मे शामिल हुए.सोनारी स्थित वन भवन परिसर से यह दौड़ शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस वन भवन परिसर मे आकर समाप्त हुआ, कुल 7 किलोमीटर का यह दौड़ था, मौके पर जिले के उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे, जिले के उपायुक्त एवं जिले के डी.एफ.ओ ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, इस बार प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया गया हैँ, जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनायें दी, उन्होने तमाम शहरवासियों से अपील की हैँ की सभी अपने निजी जीवन मे वैसे बदलाव जरूर लाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे सुधार हो सके, वहीँ जिले के डी.एफ.ओ सबा आलम अंसारी ने जिले मे वन विभाग पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे सालों भर कार्य करती हैँ, इसी कड़ी मे यह दौड़ आयोजित की गई हैँ, साथ ही उन्होंने अपील की हैँ की आम जीवन मे लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, तभी सही मायने मे पर्यावरण संरक्षित हो पायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *