जमशेदपुर के आजादनगर रोड नंबर 12 के समीप प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन के बीच शुरू हुआ विवाद ने हिंसा ग्रुप ले लिया जहां दोनों तरफ से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

जहां जिला प्रशासन के द्वारा प्रॉपर्टी को सील कर दोनों से दस्तावेज मांगे गए हैं

मानगो थाना अंतर्गत आजाद नगर रोड नंबर 12 के समीप मुख्य मार्ग पर 6 कट्टा जमीन को लेकर सैयद मोबीन अली एवं उनकी सौतेली बहन डॉक्टर हेमराम के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है जो प्रॉपर्टी विवाद के मामला न्यायालय में विचाराधीन है इसके बावजूद दोनों पक्ष के बीच आज प्रॉपर्टी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जहां पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ वहीं बढ़ते विवाद को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था 3 घंटे के संघर्ष के बाद एसडीओ के आदेश पर सीओ की मौजूदगी में विवादित प्रॉपर्टी को पुलिस के द्वारा सील कर दिया गया है वही इस संबंध में जानकारी देते हुए को सीओ विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है इसके बावजूद दोनों तरफ से मारपीट की गई है जहां एसडीओ मैडम के आदेश पर विवादित संपत्ति को सील किया जा रहा है जहां दोनों पक्ष को दस्तावेज के साथ एसडीओ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *