1 अप्रैल के दिन चाईबासा के बाल सुधार ग्रीस से 21 कैदी फरार हो गया था उधर फरार कैदियों की खोज दिन चल रही थी जहां तीन अप्रैल के दिन टाटानगर स्टेशन में OHE (ओवरहेड वायर) की चपेट में आकर झुलसे 17 वर्षीय किशोर की सोमवार रात इलाज के क्रम में मौत हो गई

मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, मौत के बाद किशोर की मां ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन सोनू चाईबासा रिमांड होम से भाग कर टाटानगर स्टेशन आया था. वहीं चोरी की आशंका जताते हुए कुछ लोग उसे खदेड़ने लगे. उनसे बचने के लिए वह तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और OHE को छु लिया, जिससे एक बड़े धमाके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया. हालांकि लोग उनके बेटे को क्यों दौड़ा रहे थे इसकी जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया है. बता दें कि 4 अप्रैल की देर शाम उलीडीह शंकोसाई निवासी किशोर टाटानगर स्टेशन में ओवरहेड वायर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मिलकर पहले रेलवे अस्पताल उसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसका इलाज जारी था. सोमवार को उसकी मौत हो गई. मृतक अपने चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था. मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र एक मारपीट के मामले में चाईबासा रिमांड होम में बंद था. वहां से 1 अप्रैल को कुछ बच्चे भागे थे, जिसमें उनका बेटा भी शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *