चांडिल। मंगलवार को चांडिल अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक पर्व सरहुल धुम धाम के साथ मनाया गया। यह पर्व पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देता है। इस बार भी चांडिल अनुमंडल के विभिन्न सरना स्थलों में विधि विधान के साथ पुजा अर्चना की गई। चांडिल गोलचक्कर में झारखंड दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव कमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार में मंत्री रामदास सोरेन एवं ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। बाहा बोंगां सरहुल महोत्सव कमिटी गांगुडीह में भी आदिवासी परिधान एवं मांदर की थाप पर लोग खुब थिरके। इस मौके पर चारु चांद किस्कू, गुरुचरण किस्कू, वैधनाथ टुडू, दिलीप किस्कू, मनोहर सिंह सरदार, दिनेश हांसदा, राजु किस्कू, सुधिर किस्कू, सहित कमिटी के कई लोग उपस्थित थे।
