जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में जिला पुलिस द्वारा बुक लाइब्रेरी खोली गई है

वैसे इस लाइब्रेरी का फायदा उन गरीब बच्चों को मिलेगा जो पढ़ना चाहते हैं. लेकिन उनके पास किताब नहीं है. वैसे इस लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान के साथ धार्मिक पुस्तक भी इस लाइब्रेरी में उपस्थित है.ताकि विद्यार्थी अपने महापुरुषों के गाथा को भी समझ सके. वैसे कोल्हान का यह पहला पुलिस बुक लाइब्रेरी है.वही लाइब्रेरी का उद्घाटन जिला पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया. आपको बता दे की लाइब्रेरी खोलने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संपर्क स्थापित करना है.ताकि विद्यार्थियों के अंदर जो पुलिस के प्रति एक भेदभाव है वह खत्म हो और विद्यार्थी अपना शिक्षा ग्रहण भी कर सके.इतना ही नहीं पुलिस लाइन के जवान और अधिकारी इन विद्यार्थियों को इस लाइब्रेरी में पढ़ाया भी करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *