सीतारामडेरा थानांतर्गत ब्रिज के पास के रहने वाले बेटी कोहली और राकेश कोहली के परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर झड़प हो गयी

घटना शुक्रवार देर रात की है. विवाद के बाद राकेश कोहली के परिवार की महिलाओं ने हंगामा कर दिया, हंगामा में बंटी और उसके दोस्त संजय का पैर में गंभीर चोट लगी है. वहीं हंगामा शांत

कराने के दौरान भाजपा नेता शैलेश गुप्ता की मां अनारी देवी के हाथ में भी चाकू से चोट लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं. दोनों पक्ष बार- बार झगड़ा करते हैं. इससे पूर्व भी वे लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं. घटना के बाद दोनों पक्ष को पुलिस थाना लेकर गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *