
जमशेदपुर : रामनवमी ईद जवारा पूजा आदि को लेकर गुरुवार को सोनारी थाने में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में डीएसपी मनोज ठाकुर शामिल हुए। बैठक में सोनारी के सभी धर्म के बुद्धिजीवी शामिल हुए। डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि सोनारी में जवारा पूजा रामनवमी और ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। सभी धर्म के लोगों ने फैसला किया है कि हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाएंगे।