होली ईद और रामनवमी पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ला एंड आर्डर डीएसपी के नेतृत्व में पूरे जुगसलाई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया आगामी पर्व त्यौहार को शांति पूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई

आगामी पर्व त्यौहार के दौरान किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, असामाजिक तत्वों द्वारा किसी तरह का हुडदंग ना किया जा सके, आपराधिक तत्व के लोगों पर नकेल कसने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी तौकीर आलम के नेतृत्व में पूरे जुगसलाई क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया इस दौरान थाना प्रभारी सचिन कुमार दास एवं जुगसलाई थाने के पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे जिन्होंने फ्लैग मार्च के जरिए आपसी भाईचारे के साथ प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की, साथ ही शहर वासियों को आश्वस्त किया कि हर विपरीत परिस्थिति के लिए पुलिस मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *