समाजवादी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिये समीक्षा बैठक

Spread the love

जमशेदपुर : समाजवादी पार्टी द्वारा संगठन की मजबूती, एवं सदस्यता अभियान कर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए एक समीक्षा बैठक की गई। यह बैठक बिष्टुपुर स्थित परिषदन भवन में रखी गई। झारखंड में पार्टी को मजबूत करने हेतु पार्टी द्वारा विभिन्न विभिन्न विंग तैयार किया गया। बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने बताया कि हमारा झुकाव फिलहाल निकाय चुनाव पर है। जहां पार्टी द्वारा बूथ स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए पार्टी अपना मुद्दा जनता के सामने रखेगी। वहीं कोल्हान में महिला विंग संगठन का भी घोषणा बैठक में की गई। फिलहाल पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान पर ज़्यादा ज़ोर दिया जा रहा है ताकि पार्टी का नींव झारखंड में ज़्यादा से ज्यादा मजबूत हो सके। वैसे इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी, पार्टी के यूथ प्रेसिडेंट अभिनव श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अभिनव सिंहा, कोल्हान प्रभारी डॉ ओपी आनंद, अजीत यादव समेत कई सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *