गोइलकेरा के युवक की चांडिल में हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

चांडिल। थाना क्षेत्र के चांडिल ब्लॉक स्थित बिरसा स्टेडियम के पास खेत में 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद चांडिल पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।युवक की पहचान गोइलकेरा निवासी के रूप में हुई है। युवक का शव मिलने के जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुआ ने बताया कि मृतक युवक की पहचान गोइलकेरा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *