जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा आगामी 12 फ़रवरी से चाबी छोड़ो भूक हड़ताल का एलान किया गया है,

इसको लेकर यूनियन के अध्यक्ष व सदस्यों ने इसकी विस्तृत जानकरी सभी ड्राइवरों को दी, बता दें तमाम ड्राइवरों को न्यूनतम वेतन, मेडिक्लेम, छुट्टी का भुगतान, कंपनी के भीतर खाने की सुविधा समेत कई मौलिक अधिकारों से वंचित किया जाता है, साथ ही यूनियन द्वारा लगातार रेट मे 35 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की जा रही है लेकिन हर बार टाटा कंपनी प्रबंधन वेंडरों को आगे कर खुद पलड़ा झाड़ लेती है, यूनियन ने एलान किया है की इस बार उनका आंदोलन सीधे टाटा कंपनी से है, उन्होने कहा की तक़रीबन 1500 ट्रेलर के ड्राइवर चाबी छोड़कर हड़ताल पर बैठेंगे, जिससे ना केवल टाटा कंपनी बल्कि इसके अनुसंगिक इकाईयों के प्रोडक्सन पर भी भारी असर पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *