जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा से प्रत्याशी तरुण डे ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा से प्रत्याशी तरुण डे ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया, साथ ही कहा की जितने भी वायदे उन्होने किये हैँ जीत के बाद उनको धरातल पर उतारेंगे. अपने घोषणा पत्र मे उन्होंने बिरसानगर स्लम इलाके मे 100 बेड का अस्पताल खोलने, टाटा सबलीज एरिया मे निवास करने वालों के लिए लोन मिलने का रास्ता साफ करना, महिलाओं को निशुल्क बस सेवा, महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, मालिकाना हक़ दिलवाने का कानूनी रास्ता साफ करना, अतिक्रमण के नाम पर होने वाले तानाशाही पर रोक लगाना, नयी शिक्षा नीति और एक शिक्षा प्रणाली को लागु करना, युवा कौशल विकास और रोजगार योजना का निर्माण करना, समेत कई विकास के योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम वो करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *