सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जेवियर स्कूल के पीछे एक अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह एवं गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि घटनास्थल से मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया है. जिसके आधार पर उसकी पहचान हिमांशु कुमार के रूप में की गई है. आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के लापता होने संबंधी मामला थाने में दर्ज कराया गया था. पुलिस ने घटना स्थल से पेट्रोल का गैलन भी बरामद किया है जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की जलाकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *