झारखण्ड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले राज्य भर के सभी जिलों मे पंचायत

सचिवों ने मंगलवार से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दिया है, ग्रेड पे एवं बीपीआरओ के पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर इनके द्वारा यह हड़ताल किया गया है, जमशेदपुर जिला मुख्यालय के समक्ष भी इनके द्वारा हड़ताल सह धरना शुरू कर दिया गया है, संघ के सदस्यों के अनुसार उनकी ये मांगे वर्षो पुरानी है और इससे पूर्व भी पंचायत स्तर पर राज्य भर मे आंदोलन किया गया था, लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं होने पर इन्होने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *