चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र को 4656 करोड़ की दो रेल परियोजनाओं की सौगात। भारत सरकार के कैबिनेट ने दी स्वीकृति।

भारत सरकार ने कल कैबिनेट की बैठक में आठ नये रेल परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल को भी 4656 करोड़ लागत की दो रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। इसमें बादामपहाड़ से क्योंझरगढ़ तक 82.06 किलोमीटर नई रेलवे लाईन और बांगरीपोसी से गुरूमसानी तक 85.60 किलोमीटर नई रेल लाईन निर्माण की परियोजना शामिल है। आज रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने नई रेल परियोजनाओं से सम्बन्धित रेल मंडलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करते हुए जानकारी दी, जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से भी रेलवे के वरीय अधिकारी जुड़े। आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *