_बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हिंसा पर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा बयान, कहा नहीं रोकी हिंसा तो भारत में ज़ोरदार अभियान होगा प्रारंभ, मोदी सरकार से त्वरित हस्तक्षेप का आग्रह_

_हिंदुवादी नेता ने बांग्लादेश सरकार को दिया अल्टीमेटम_हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध लक्षित हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार एवं सैन्य बलों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर हिंदुओं के विरुद्ध लक्षित हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो भारत में बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा।चिंटू सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं और विशेषकर हिंदू महिलाओं के विरुद्ध हिंसा बेहद चिंताजनक है। बांग्लादेश सरकार एवं सैन्य बलों को इस हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम भारत में बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संयुक्त राष्ट्र संघ से इस प्रकरण पर त्वरित हस्तक्षेप का निवेदन किया है”उन्होंने आगे कहा, “हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बांग्लादेश सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *