जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत परसुडीह से गोविंदपुर तक जर्जर सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से तालाब में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भाजपा नेता विमल बैठा के नेतृत्व में गोविंदपुर के महिलाओं ने जमशेदपुर बीडीओ डॉ सुधा वर्मा को ज्ञापन सौपतें हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। विमल बैठा ने बताया कि गोविंदपुर के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई जगहों पर नाली का निर्माण भी नही कराया गया है। जिससे सड़क पर जमा पानी से दुर्गंध फैलने लगती है। उन्होंने बताया कि उसी सड़क से रोजाना स्कूल के बच्चे भी आना जाना करते हैं। सड़क पर जमा पानी से लोगों को बीमारियों का शिकार होने का डर भी बना रहता है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। समस्याओं से त्रस्त होकर महिलाओं ने बीडीओ से समाधान करने की मांग की है। मौके पर गौरी कुमारी, संचिता सिन्हा, बंदना ठाकुर, सुष्मिता दास, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।