सूबे के 60 हजार सहायक शिक्षक वेतनमान व सहायक शिक्षक नियमावली की मांग को लेकर मोराबादी मैदान से मुख्यमन्त्री आवास का घेराव करने निकले हैं।

हालांकि इन्हें मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचने देने के लिए जिला प्रशासन ने जगह जगह बैरेकेडिंग कर रखा है … सहायक शिक्षक को मुख्यमंत्री आवास पहुंचने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले पुलिस के द्वारा छोड़े गए और बल प्रयोग भी किया गया …. इस बल प्रयोग में घायल सहायक पारा शिक्षक सिंटू सिंह ने कहा कि इसलिए हम लोग सीएम आवास का घेराव करने निकले हैं क्योंकि सरकार कुछ ही महीना में चुनाव में जाने वाली है लेकिन यह आश्वासनों का दौर थम नहीं रहा है अब चाहे लाठी चले गोली चले हम लोग सीएम आवास पहुंचकर रहेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *