रविवार को आजसू पार्टी का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलनभादूडीह में आयोजित चूल्हा प्रमुख सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे सुदेश कुमार महतो

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल प्रखंड के भादूडीह में इस रविवार आजसू पार्टी का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया है। ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में विधानसभा के सभी चूल्हा प्रमुखों के साथ साथ केंद्रीय समिति, जिला समिति, प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा ईचागढ़ विधानसभा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस शामिल होंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो की अध्यक्षता में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *