जमशेदपुरपुरी के तर्ज पर जमशेदपुर में भी अलग-अलग क्षेत्र में विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है.

रविवार को निकलने वाले रथ यात्रा को लेकर जिला पुलिस- प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. इस संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलने वाले रथ यात्रा को लेकर पुलिस की ओर से चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं एवं आम राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं. पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. उन्होंने शहर वासियों से शांति एवं सौहाद्र पूर्ण तरीके से रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है. साथ ही किसी तरह की भी परेशानी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *