
चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र चांडिल में तकनीकी दल एवं प्रखंड किसान सलाहकार की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें धान और मक्का का बिज वितरण हेतु डेमो क्लस्टर का चयन किया गया। इस मौके पर चांडिल प्रखण्ड प्रभारी प्रमुख रामकृष्ण महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमिताभ मांझी, सहायक तकनीकी प्रबंधक जयपाल गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।