गिरिडीह पुलिस ने करोड़पति साइबर अपराधी समेत पांच को दबोचा, करोड़पति अपराधी और उसके पिता के खाते में 1 करोड़ से अधिक नगद

Spread the love

गिरिडीहआठ महीने से साइबर अपराधियो के खिलाफ अभियान में लगे गिरिडीह पुलिस को इस बार बेहद जबरदस्त सफलता हाथ लगा। अलग अलग थाना इलाके के रहने वाले इन साइबर अपराधियो को पुलिस ने गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के खंडोली डैम से दबोचा। लेकिन गिरफ्तार अपराधियो में एक अपराधी दिलीप मंडल देवघर के मार्गोंमुंडा के केंदुआटांड़ गांव का है। गुरुवार को जब एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि दिलीप मंडल करोड़पति साइबर अपराधी निकला। क्योंकि दिलीप मंडल के खुद के बैंक खाते में 50 लाख जमा है तो उसके पिता महेंद्र मंडल के बैंक खाते में 50 लाख जमा है। दोनो पिता पुत्र के कुल पांच बैंक खाता है। इतना ही नही दिलीप ने इसी साइबर अपराध से अकूत संपत्ति कमा रखा है कहा जा सकता है उसके घर का दो गेट भी डेढ़ लाख डेढ़ लाख का है। जबकि उसके बेडरूम में लाखो का इंटीरियर डिजाइन किया हुआ है। इधर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि दिलीप मंडल के साथ खंडोली से जिन चार और अपराधियों को दबोचा गया। उसमें बगोदर थाना इलाके के अटका निवासी प्रवीण मंडल, देवघर के मार्गोमुंडा के पवन मंडल, मोज्जम अंसारी और तिसरी थाना इलाके के काटकोको निवासी राजू बेसरा शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो के पास से 1 बाइक के साथ 7 मोबाइल 8 सीम कार्ड और 5 एटीम जब्त किया गया। बताया की पांचों अपराधि किसी भी लड़की का इस्तेमाल कर उसे किसी युवा को काल करते, और न्यूड वीडीओ काल कर उसे फंसाकर पैसे ठगते। इतना ही नही गर्भवती महिलाओं को भी काल कर मातृत्व्य राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। जबकि पांचों फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का भी खेला करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *