
कोल्हान प्रमण्डल मुख्यालय चाईबासा के पुलिस लाईन में 20वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस जवानों ने भाग लिया। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की टीम ओवरऑल विजेता बना, जबकि पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की टीम उपविजेता बनी। आज प्रतियोगिता के समापन में कोल्हान प्रमण्डल के डीआईजी मनोज रतन चोथे, जमशेदपुर के सीनियर एसपी कौशल किशोर, चाईबासा के डीसी कुलदीप चौधरी ने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कोल्हान प्रमण्डल के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए विजेता और उपविजेता पुलिस जवानों को प्रोत्साहित किया।