गुरुवार को ज़ोनल आई. जी अखिलेश झा जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम् बैठक की, इससे पूर्व गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ पुलिस मुख्यालय मे उनका स्वागत किया गया.

जमशेदपुर

बैठक मे जिले के एसएसपी समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, इस दौरान रैश ड्राइविंग और सड़क दुर्घटनाओं को कैसे रोका जाये इसपर मुख्य रूप से चर्चा की गई, साथ ही बेहतर क्राइम कंट्रोल को लेकर भी कई दिशा निर्देश ज़ोनल आई. जी के द्वारा दिया गया. बातचीत के क्रम मे उन्होंने कहा की सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाले मौत के वास्तविक कारणों की जानकरी एक टीम के द्वारा इक्कठी की जाएगी, जिसपर आगे काम किया जायेगा, साथ ही कहा की ज़िलें मे पुलिसिंग लगातार बेहतर हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *